अमृतसर ब्लास्ट: घटनास्थल से मिले संदिग्ध टुकड़े, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, धुएं में थी पोटाश की गंध
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका श्री हरमंदिर साहिब के एक किलोमीटर के दायरे में सुना गया। धमाका उस समय हुआ, जब श्री हरमंदिर साहिब आने वाले श्रद्धालु हेरिटेज स्ट्रीट में बैठ कीर्तन श्रवण कर रहे थे। धमाके के बाद बने धुएं के गुबार से लोग दहशत में आ गए। तेज आवाज से सारागढ़ी पार्किंग की रेलिंग के शीशे टूट गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री हरमंदिर साहिब के पास हेरिटेज स्ट्रीट में सारागढ़ी पार्किंग के साथ शनिवार देर रात 11:25 बजे हुए जोरदार धमाके के मामले की जांच अब फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट पर अटक गई है। पुलिस के अनुसार फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कुछ संदिग्ध टुकड़े मिले हैं, इन्हें जांच के लिए मोहाली स्थित लैब में भेजा गया है। हालांकि, पुलिस ने घटना के आतंकी हमला होने से इन्कार किया है।
शनिवार रात को हुए इस धमाके में पार्किंग के पास बेंच पर सो रहे एक युवक समेत तीन लोग जख्मी हो गए थे। रात को मौके पर पहुंचे एसीपी सेंट्रल सुरिंदर सिंह ने कहा था कि धमाका रेस्टोरेंट की चिमनी में गैस जमा होने के कारण हुआ था। वहीं, रविवार को जांच के बाद डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (कानून-व्यवस्था) परमिंदर सिंह भंडाल ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य इकट्ठा किए हैं, जिनकी जांच मोहाली की लैब के फॉरेंसिक एक्सपर्ट करेंगे।
वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका श्री हरमंदिर साहिब के एक किलोमीटर के दायरे में सुना गया। धमाका उस समय हुआ, जब श्री हरमंदिर साहिब आने वाले श्रद्धालु हेरिटेज स्ट्रीट में बैठ कीर्तन श्रवण कर रहे थे। धमाके के बाद बने धुएं के गुबार से लोग दहशत में आ गए। तेज आवाज से सारागढ़ी पार्किंग की रेलिंग के शीशे टूट गए।
बेंच में सो रहा युवक सोनू राजपूत व दो अन्य युवक जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल से चारों तरफ करीब 10 से 15 मिनट तक धुएं से पोटाश की गंध आती रही। धमाके की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गई है। इसमें धमाके के बाद धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। घटनास्थल पर मौजूद एक श्रद्धालु करणदीप सिंह ने कहा कि विस्फोट के बाद एक ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रही कुछ लड़कियों को शीशे के टुकड़े लगे और उन्हें मामूली चोटें आईं। उन्होंने कहा कि लड़कियां हरियाणा के पंचकूला से श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने आई थीं। रविवार को एडीसीपी सिटी-1 डॉ. मेहताब सिंह और एसीपी सेंट्रल सुरिंदर सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।