{"_id":"5af130fb4f1c1b350b8b8c2c","slug":"suspicious-people-seen-in-pathankot-of-punjab-bsf-and-police-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में फिर देखे गए संदिग्ध, BSF और पुलिस अलर्ट, खंगाला गया इलाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पठानकोट में फिर देखे गए संदिग्ध, BSF और पुलिस अलर्ट, खंगाला गया इलाका
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Tue, 08 May 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
BSF के जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पठानकोट में एक बार फिर संदिग्ध लोग देखे जाने का मामला सामने आया है, जिसके चलते प्रदेश भर में पुलिस अलर्ट पर है। पठानकोट में पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध गतिविधियों की हलचल है। रविवार को रात पठानकोट के मोहल्ला राजड़ियां में एक बार फिर कुछ संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली।
इसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और पूरे मोहल्ले में तलाशी अभियान चलाया। करीब एक घंटे तक चले इस सर्च अभियान में पुलिस को कुछ नहीं मिला। बाद में मोहल्ले के कुछ लोगों ने किराए के एक मकान में रहने वाले लोगों पर संदेह व्यक्त किया।
पुलिस ने मोहल्ला वासियों की संतुष्टि के उस घर में भी पड़ताल की और वहां रह रहे लोगों के पहचान पत्र जांचे। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बताया था कि इलाके में कुछ संदिग्ध लोग देखे गए हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने मोहल्ला की घेराबंदी कर ली और करीब एक घंटे तक जांच अभियान चलाकर लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस को इस जांच के दौरान कुछ नहीं मिला है। जिस परिवार पर लोगों ने संदेह जताया था, वहां भी बारीकी से जांच की जा चुकी है। उन्होंने मोहल्ला वासियों को आगामी दिनों में भी सचेत रहने के लिए आगाह किया।