फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suspicious man arrested with pakistani sim and weapons

मोहाली में हथियार, पाक सिम सहित तीन गैंगस्टर पकड़े

Tue, 05 Jan 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 05 Jan 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
suspicious man arrested with pakistani sim and weapons

पंजाब पुलिस ने मोहाली जिले के खरड़ के सनी एन्क्लेव इलाके से तीन संदिग्ध युवकों को काबू किया है। उनके पास 2 एक 47, 5 पिस्टल और पाकिस्तानी सिम पकडे़ गए हैं। एसएसपी मोहाली ने प्रेस वार्ता में तीनों युवकों के पकड़े जाने की जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभी कन्फर्म नहीं है कि तीनों का पाकिस्तान से कनेक्शन है या नहीं, लेकिन पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दो दिन पहले पठानकोट में हुए आतंकी हमले को देखते हुए तीनों को उसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


जांच के दौरान सामने आया कि उनसे जो पिस्टल बरामद हुई है, वह पाकिस्तान, चीन और ब्राजील के बने हुए हैं। पकडे़ गए आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह, गोलू और संदीप के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक में युवक से कारतूसों का जखीरा बरामद

suspicious man arrested with pakistani sim and weapons

पठानकोट में आतंकियों से जंग के बीच रोहतक में एक युवक से कारतूसों का जखीरा बरामद होने से हड़कंप मच गया। बस स्टैंड पर एक बस में तलाशी के दौरान युवक के बैग से 42 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आतंकी गतिविधि के शक ने दहशत को और बढ़ा दिया। आनन-फानन में भारी पुलिस बल बस स्टैंड पर पहुंचा और सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई।

युवक को पहले बस स्टैंड चौकी पर ले जाया गया और बाद में अर्बन एस्टेट थाने में। मुकेश नामक युवक ने खुद को यूपी के अलीगढ़ शहर का रहने वाला बताया है। पुलिस पूछताछ में मुकेश ने बताया कि उसकी अलीगढ़ में राजीव शर्मा एंड संस नाम से हथियारों की दुकान है। वह सिरसा में अमित की दुकान से गोलियां खरीदने आया था।

उसने दुकान का बिल और अलीगढ़ डीएम से जारी किया गया अनुमति प्रमाण पत्र और परमिट से जुड़े दस्तावेज दिखाए। पुलिस ने अलीगढ़ में संपर्क साधकर जानकारी को पुख्ता करने का प्रयास किया तो अवकाश के कारण कोई व्यक्ति ऑफिस में नहीं मिल सका। ऐसे में अब दस्तावेजों के बारे में जानकारी पुख्ता करने के लिए पुलिस सोमवार तक इंतजार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed