फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suspended Chandigarh Police jawan arrested for drug smuggling appear in court today

Chandigarh: नशा तस्करी में गिरफ्तार पुलिस का निलंबित जवान की कोर्ट में पेशी, दो दिन का रिमांड खत्म, भेजा जेल

Fri, 22 Nov 2024 10:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Nov 2024 10:47 PM IST
सार

नशा तस्करी में पकड़े गए कुलदीप कुमार को कुछ महीने पहले ही आईआरबी चंडीगढ़ पुलिस से कंप्लसरी रिटायर किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Suspended Chandigarh Police jawan arrested for drug smuggling appear in court today
आरोपी नशा तस्कर की कोर्ट में पेशी आज - फोटो : संवाद

विस्तार

नशा तस्करी के आरोप में साथी के साथ गिरफ्तार यूटी पुलिस के पूर्व जवान को पुलिस ने रिमांड अवधि खत्म होने के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। आरोपियों में चंडीगढ़ पुलिस का कंप्लसरी रिटायर्ड हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार निवासी मुल्लांपुर मोहाली और कुलविंद्र सिंह निवासी गांव खुड्डा अलीशेर शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सारंगपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। कुलदीप कुमार के खिलाफ पहले भी कार चोरी के मामले में केस दर्ज किया गया था। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने एक अन्य आरोपी के नाम का खुलासा किया है, जिससे वे 19 ग्राम हेरोइन खरीद कर लाए थे।
विज्ञापन





गौरतलब है कि जिला अपराध शाखा में तैनात एएसआई कुलवंत सिंह, एएसआई सुधीर व कांस्टेबल नवीन और संदीप कुमार द्वारा बीती मंगलवार की रात को इलाके में गश्त की जा रही थी। जब वह आईआरबी कांप्लेक्स के पास पहुंचे तो उन्होंने दो युवकों को अपनी ओर आते देखा। लेकिन यह दोनों युवक पुलिस को देखते ही वहां से वापस मुड़ गए और भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस जवानों ने शक के आधार पर दोनों युवकों को रोककर पूछताछ शुरू कर दी और इनसे वापस मुड़ने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इनमें एक युवक ने अपना नाम कुलदीप तो दूसरे ने कुलविंद्र सिंह बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप सिंह ने चेकिंग टीम को अपना आईडी कार्ड दिखाया और कहा कि वह चंडीगढ़ पुलिस का जवान है और आईआरबी में तैनात है। लेकिन शक होने पर चेकिंग टीम ने जब अपने आलाधिकारियों से कुलदीप कुमार के बारे में पता किया तो पता चला कि कुलदीप कुमार को कुछ महीने पहले ही आईआरबी चंडीगढ़ पुलिस से कंप्लसरी रिटायर किया जा चुका है। 


ऐसे में पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो कुलदीप कुमार के पास मौजूद ग्रे रंग के थैले को चेक किया तो उसमें से एक पैकेट निकला जिसमें सफेद रंग का पाउडर था। चेक करने पर यह पाउडर हेरोइन निकली। पुलिस की पूछताछ के दौरान यह हेरोइन से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सकें जिसके चलते निलंबित जवान कुलदीप व उसके दूसरे साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सारंगपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed