फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sultanpur Lodhi Police arrested five accused including woman

अमीर बनने की थी चाहत, उद्योगपति को लूटने की रची साजिश, ब्यूटी पार्लर संचालिका समेत पांच गिरफ्तार

Tue, 16 Jun 2020 12:32 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Jun 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sultanpur Lodhi Police arrested five accused including woman
पुलिस की गिरफ्त में पांचों आरोपी। - फोटो : फाइल फोटो

रातों-रात अमीर बनने की चाहत में ब्यूटी पार्लर संचालिका ने ही सुल्तानपुर लोधी के उद्योगपति को फिल्मी स्टाइल में लूटने का प्रयास किया था। नकली पिस्तौल दिखाकर बंधक बनाने की कोशिश करने वाली महिला समेत पांच आरोपियों को सुलतानपुर लोधी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनसे नकली पिस्तौल, बाइक व स्विफ्ट डिजायर गाड़ी जब्त कर ली है।

विज्ञापन


डीएसपी सरवन सिंह बल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि करीब 9 जून को थाना सुल्तानपुर लोधी के इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने दिनदहाड़े बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने के प्रयास का अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। तफ्तीश के दौरान पुलिस के हाथ कई सुराग लगे। शिकायतकर्ता उद्योगपति राजेश कुमार धीर निवासी निवासी मोहल्ला धीरां ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने एक पर्सनल चालक बलविंदर सिंह उर्फ सोढी निवासी बस्ती शताबगढ़ रोड सुलतानपुर लोधी को रखा था, जो कुछ समय पहला नौकरी छोड़कर चला गया था। उसका रिश्तेदार रणजीत सिंह निवासी मोहल्ला सिखां की पत्नी पूजा कुमारी ब्यूटी पार्लर का काम करती है और करीब तीन साल से वह राजेश धीर के घर आती-जाती थी, जिससे वह घर के बारे में काफी कुछ जानती थी और उसे घर में रखे पैसे और सोने के गहनों के बारे में भी पता था। 
विज्ञापन


पूजा कुमारी, उसके पति रणजीत सिंह और बलविंदर सिंह उर्फ सोढी ने रातों-रात अमीर बनने के लिए लूट की योजना बनाई। रणजीत सिंह और उसके भतीजे बलविंदर सिंह सोढी ने बाइक पर राजेश धीर के घर की रेकी की और अपने साथ सुखचैण निवासी चंडीगढ़ बस्ती सुलतानपुर लोधी और सलीम निवासी बेबे नानकी नगर सुलतानपुर लोधी को शामिल कर 9 जून को घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मास्क और दस्ताने की आड़ में आरोपियों ने घर पर धावा बोल दिया। घटना के समय पूजा राजेश धीर के घर पर ही मौजूद थी और डरने व रोने का ड्रामा कर रही थी। घर में घुसते ही इन लोगों ने पहले सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे किया और नकली पिस्तौल दिखाकर महिलाओं को धमकाना शुरू कर दिया। 


डीएसपी के अनुसार पूजा को उसका पति उस दिन डेढ़ घंटा पहले ही राजेश धीर के घर छोड़ गया और उसने योजना के तहत घर में दाखिल होकर दरवाजा खुला छोड़ दिया। घर में महिलाओं व नौकरों की संख्या ज्यादा होने के कारण शोर मच गया। इससे ये सभी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed