{"_id":"579f0fba4f1c1b5a7b2b914e","slug":"suicide-self-burning-suicide-lady-suicide-burning-lady-rohtak-lady-suicide-crime-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति अपने साथ गुजरात नहीं ले गया तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति अपने साथ गुजरात नहीं ले गया तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को अपने साथ गुजरात न ले जाना पति को महंगा पड़ गया। नाराज होकर पत्नी ने वो खौफनाक कदम उठाया कि उसकी जान चली गई। मामला हरियाणा के रोहतक का है। मायके में रह रही एक महिला ने रविवार सुबह खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर हालत में महिला को पीजीआई में भर्ती कराया गया। हालत ज्यादा नाजुक होने के कारण महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हालांकि ने मरने से पहले महिला मजिस्ट्रेट के सामने अपने पति के खिलाफ बयान दे गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आदर्श नगर कॉलोनी निवासी रमेश की बेटी 30 वर्षीय सपना की शादी करीब पांच साल पहले गांधी कैंप के विक्की से हुई थी। इसके बाद विक्की ने गुजरात में नौकरी तलाश कर ली। वह काफी समय तक घर नहीं आया।
सपना ने विक्की से कई बार कहा कि वह उसे अपने साथ गुजरात ले जाए, लेकिन विक्की ने उसकी बात नहीं सुनी। फिर महिला अपने मायके के आकर रहने लगी। मायके में आने के बाद भी सपना ने विक्की से कई बार गुजरात ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन बात नहीं बनी। जब विक्की ने महिला की बातों पर कोई प्रतिक्रिया देनी बंद कर दी तो वह तनाव में रहने लगी।

परिजन बाहर गए हुए थे, पीछे से आग लगा ली
fire
जानकारी के मुताबिक सपना ने रविवार सुबह करीब 11 बजे खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। सूचना पर परिजन पहुंचे और जैसे-तैसे करके आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह 80 प्रतिशत तक झुलस चुकी थी। झुलसी महिला को पीजीआई में भर्ती कराया गया। यहां पर मजिस्ट्रेट ने महिला के बयान दर्ज किये।
महिला ने अपने पति पर आत्महत्या करने को मजबूर करने का आरोप लगाया। महिला का कहना था कि कई बार विनति करने के बाद भी उसका पति उसे अपने साथ नहीं ले गया। इसी कारण वह काफी समय से मायके में रहती थी। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी पति पर केस दर्ज कर लिया है।
गांधी कैंप चौकी इंचार्ज एसआई जयवीर का कहना है कि महिला के बयानों के आधार पर कार्रवाई कर दी गई है। महिला की कोई संतान नहीं है। विक्की शादी के कुछ दिन बाद ही गुजरात चला गया था। महिला के साथ ले जाने की बात पर विक्की कहता कि मैं तुम्हें साथ नहीं रख सकता। तभी से महिला मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी।