फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   suicide, pathankot suicide, dharamshala suicide, kangra, pathankot

कांगड़ा से बेटी को ढूंढने आई थी, खुद भी जान दे दी

Wed, 06 Apr 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट।
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट। Updated Wed, 06 Apr 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
suicide, pathankot suicide, dharamshala suicide, kangra, pathankot
पठानकोट में मामले की जांच करती बस स्टैंड चौकी की पुलिस। - फोटो : amarujala
कबाड़ यूनियन धर्मशाला के एक कमरे में पंखे से लटका महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। मृतका हिमाचल प्रदेश की निवासी थी और घर से भागी अपनी बेटी को ढूंढने के लिए पठानकोट आई थी। पति के बयान पर पुलिस ने धारा 174 के तहत ही मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान चंद्रकांता उर्फ शालू पत्नी बलदेव निवासी गोशीपुरी देहरा, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। चंद्रकांता की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी बीती एक अप्रैल को किसी लड़के के साथ बिना बताये घर से भागकर पठानकोट आ गई थी। इस पर पर चंद्रकांता अपनी बेटी को ढूंढने के लिए पठानकोट आई और कबाड़ यूनियन धर्मशाला में कमरा किराये पर लेकर रह रही थी। कबाड़ यूनियन धर्मशाला के मैनेजर जोगिंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को महिला के किराये पर लिए गए कमरे की समय सीमा समाप्त हो गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। इस पर उन्होंने मामले की जानकारी बस स्टैंड पठानकोट पुलिस चौकी में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के परिवार को भी पठानकोट बुला लिया। परिजनों के सामने ही जब दरवाजा खोला गया तो कमरे के पंखे से महिला का शव दुपट्टे से लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पति बलदेव ने बताया कि उसकी पत्नी ने यह कदम मानसिक परेशानी के कारण उठाया है। बस स्टैंड पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई पवन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है और परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत ही मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed