फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   suicide news, girl student suicide, hisar college student suicide, crime news, hisar, haryana

कॉलेज के टॉयलेट में छात्रा ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट बरामद

Sat, 19 Mar 2016 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 19 Mar 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
suicide news, girl student suicide, hisar college student suicide, crime news, hisar, haryana
छात्रा ने लगाया फंदा - फोटो : अमर उजाला
हिसार के एफसी कॉलेज में बीए फर्स्ट की एक छात्रा ने कॉलेज के टॉयलेट में फांसी लगा ली। पुलिस ने छात्रा के पास से चार पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। छात्रा के पिता के बयान पर गांव ढंढूर निवासी अजय पर दुष्कर्म, गर्भपात कराने तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एफसी कॉलेज की बीए फर्स्ट ईयर की एक छात्रा शुक्रवार को कॉलेज पहुंची। दोपहर को उसने कॉलेज परिसर में बने टॉयलेट में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कॉलेज की एक छात्रा जब करीब पौने दो बजे टॉयलेट पहुंची तो उसने उक्त स्टूडेंट को फंदे पर लटके देखा। घबराई छात्रा ने कॉलेज स्टाफ को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


लड़की के सुसाइड की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में छात्राएं टॉयलेट के पास एकत्र हो गईं। कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। करीब सवा दो बजे पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने छात्रा का बैग भी अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के बैग से मिले आई कार्ड से छात्रा की पहचान कर उसके परिजनों को बुलाया गया। छात्रा के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई। लड़की के पिता ने सिटी थाना पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए। जिसमें उन्होंने ढंढूर गांव के युवक अजय के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


आरोपी अजय पर लड़की के साथ दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक ने छात्रा को बडवाली ढाणी में किराए का कमरा लेकर दे रखा था। कुछ समय पहले वह उसे सालासर लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed