फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide, man suicide, two man arrested in suicide case, crime, police, chandigarh police, chandigarh

व्यक्ति को सुसाइड करने पर मजबूर किया, दो गिरफ्तार

Sun, 19 Jun 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Jun 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
suicide, man suicide, two man arrested in suicide case, crime, police, chandigarh police, chandigarh
आत्महत्या - फोटो : demo
खुदकुशी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को बापूधाम में व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान सेक्टर 35 निवासी रोमी और बापूधाम के रहने वाले जॉनी के रूप में हुई है। वीरवार को मृतक की पत्नी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ उसके पति को सुसाइड के लिए मजबूर करने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसी बीच पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बापूधाम निवासी विजय शर्मा ने अपने घर पर ही फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी। बाद में जब पुलिस ने मोबाइल चेक किया था तो ड्राफ्ट बॉक्स में एक मैसेज मिला था। जिसमें विजय शर्मा ने रोमी और जानी से परेशान होकर सुसाइड करने की बात कही थी। विजय के फोन में एक वीडियो भी मिला है। जिसमें उसने दोनों पर उसे तंग करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने वेरिफिकेशन के बाद दोनों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना था कि विजय का किसी महिला से प्रेम संबंध था और इसी बात का फायदा उठाकर उसे दोनों आरोपी काफी समय से परेशान कर रहे थे। जिससे उसने परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed