फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide, man suicide, police man suicide, head constable suicide, chandigarh police, chandigarh

बीमारी से परेशान था हेड कांस्टेबल, ट्रेन के आगे कूद गया

Mon, 20 Jun 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Jun 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
suicide, man suicide, police man suicide, head constable suicide, chandigarh police, chandigarh
चंडीगढ़ पुलिस के हेड कांस्टेबल ने की सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
बीमारी से परेशान एक हेड कांस्टेबल ने सोमवार सुबह मनीमाजरा मॉर्डन कॉम्प्लेक्स के रेलवे फाटक पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें में उसने अपनी बीमारी को परेशानी बताया है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल धर्मबीर (52) यूटी पुलिस के सीआईडी विंग में तैनात था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार सुबह हेड कांस्टेबल मनीमाजरा मॉर्डन कॉम्प्लेक्स रेलवे फाटक पर अपनी एक्टिवा पर पहुंचा था। 11:15 बजे जैसे ही हिमालयन क्वीन ट्रेन रेलवे फाटक से गुजरी तभी धर्मबीर ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।
विज्ञापन


ट्रेन से टकराते ही धर्मबीर की मौके पर ही मौत हो गई। फाटक पर ही ट्रेन करीब आधे घंटे तक रुकी रही। इसकी वजह से फाटक पर जाम लग गया। लोग अपना रास्ता बदलकर दूसरे रूट से आफिस के लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी एसएचओ संतोष कुमारी ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें  लिखा हुआ था कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है। उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। रेलवे पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। धर्मबीर अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ सेक्टर-26 पुलिस लाइन में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed