{"_id":"57809bd54f1c1b62437f9eb2","slug":"suicide-man-suicide-hanging-suicide-ludhiana-man-suicide-punjab-suicide-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को स्कूल भेजा और फंदा लगा लिया, पत्नी ने बताई बड़ी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों को स्कूल भेजा और फंदा लगा लिया, पत्नी ने बताई बड़ी वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 10 Jul 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक: आत्म हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को तैयार करके स्कूल भेज दिया, उसके बाद घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी ने बताया पति के ऐसा करने का कारण। घटना पंजाब के लुधियाना की है। व्यक्ति ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। इसका तब पता चला, जब व्यक्ति की पत्नी लीलावती कोठियों में साफ सफाई करने का काम खत्म करके लौटी। पति को फंदे पर लटका देखकर पत्नी की चींख निकल गई। आवाज सुनकर लोग दौड़े आए और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान सूरजपाल के रूप में हुई। पुलिस ने लीलावती के बयान पर धारा-174 की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लीलावती ने बताया कि सूरज पाल काफी समय से मानसिक परेशान चल रहा था। पहले वह ऑटो चलाता था, लेकिन कुछ समय पहले ऑटो चलाना बंद कर एक आटा चक्की पर नौकरी करने लगा। उनके चार बच्चे हैं, जिनकी स्कूल की छुट्टियां वीरवार खत्म हुई थी।
शुक्रवार सुबह वह रोजाना की तरह कोठियों में काम करने चली गई। उसके जाने के बाद सूरज पाल ने बच्चों को तैयार कर स्कूल भेज दिया। करीब 11 बजे वह काम से वापस घर लौटी तो देखा कि सूरज पाल चुन्नी से फंदा बना कर पंखे से लटक हुआ है। उसने पड़ोसियों की मदद से सूरज पाल को नीचे उतार कर डाक्टर को बुलाया, लेकिन तब तक वह मर चुका था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।