फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suicide, man commit suicide, sanjeev kumar suicide

परिवार गया था शादी समारोह में, लौटे तो पति फंदे से लटका मिला

Sun, 06 Nov 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Suicide, man commit suicide, sanjeev kumar suicide
सुसाइड - फोटो : demo pic
रामदरबार निवासी संजीव कुमार (32) का शव शुक्रवार सुबह उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। संजीव कुमार घर पर अकेला था। परिवार के सदस्य शहर से बाहर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। संजीव के पंखे से लटके होने की सूचना पुलिस को पड़ोस में रहने वाले मोहित ने दी। 
विज्ञापन


मोहित शुक्रवार को सुबह संजीव के  घर गया था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो अंदर झांक कर देखने पर पता चला कि संजीव दुपट्टे से पंखे के साथ फंदा लगाया हुआ था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जीएमसीएच-32 मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में तो मामला खुदकुशी का ही लगता है, लेकिन मौत की असल वजहों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। सेक्टर-31 के पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संजीव पेशे से ड्राइवर था और अपनी पत्नी व छह साल के बच्चे के साथ रामदरबार में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed