{"_id":"5710ebcf4f1c1b75054a6ab8","slug":"suicide-lady-suicide-mother-suicide-crime-ludhiana-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई साल के बेटे की बीमारी से परेशान थी महिला, फंदा लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई साल के बेटे की बीमारी से परेशान थी महिला, फंदा लगाया
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 18 Apr 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के बड़ी जवद्दी इलाके में रहने वाली नीतू (32) ने बेटे की बीमारी से परेशान होकर अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसके ससुराल वाले उसे बुलाने के लिए गए। अंदर शव लटकता देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस को मृतका के कब्जे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, मगर सूत्रों के अनुसार नीतू ने बेटे की बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की है। एसीपी वेस्ट रुपिंदर कौर सरां ने कहा कि नीतू का पति प्रदीप मशीन रिपेयर करने का काम करता है। नीतू का एक ढाई साल का बेटा है। जो करीब छह महीने से बीमार चल रहा है।
उसका इलाज चल रहा था, लेकिन वह ठीक नहीं हो पा रहा था। इसी वजह से नीतू परेशान रहती थी। शुक्रवार को उसका पति काम पर चला गया। काम खत्म करने के बाद नीतू अपने कमरे में गई और उसने फंदा लगा लिया। उसकी ननद उसे किसी काम से बुलाने गई तो घर में सभी को पता चला।
विज्ञापन
आस-पास के लोगों ने नीतू को नीचे उतारा तो उसकी सांस चल रही थी। लोग तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी के अनुसार अभी तक की जांच में यहीं पता चला है कि वह बेटे की बीमारी से परेशान थी और उसने आत्महत्या कर ली।