फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide case, model priyanka suicide case, dowry case, chandigarh, new delhi

मॉडल प्रियंका खुदकुशी केस: सास और देवर घर से फरार

Tue, 29 Mar 2016 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Mar 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
suicide case, model priyanka suicide case, dowry case, chandigarh, new delhi
मॉडल प्रियंका कपूर और उसका पति नितिन चावला
डिफेंस कॉलोनी इलाके में ईवेंट मैनेजर युवती प्रियंका कपूर की खुदकुशी मामले में दहेज प्रताड़ना की आरोपी सास और देवर को पुलिस ने सोमवार शाम तक गिरफ्तार नहीं किया था। दोनों घर से फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के के अनुसार ईवेंट मैनेजर प्रियंका  ने दो पेज के सुइसाइड नोट में लिखा है कि नितिन ने उसकी जिंदगी इस कदर नरक बना दी थी कि भगवान के पास जाकर उसका सहारा लेने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। मॉडल रह चुकी प्रियंका ने सुइसाइड नोट में नितिन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने की बात भी लिखी है। नितिन के खिलाफ मुंबई में दुष्कर्म का मामला दर्ज है।
विज्ञापन


मुंबई में वह एक युवती के साथ लिव-इन में रहता था। युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार किया था और करीब डेढ़ महीने वह जेल में रहा था। पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि नितिन ने लाजपत नगर थाने में प्रियंका के खिलाफ शिकायत दे रखी थी कि वह कभी भी उसे किसी झूठे मामले में फंसा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed