फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suicide by Young Man Next Day of Marriage

शादी के अगले दिन उठाया खौफनाक कदम

Thu, 06 Nov 2014 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Thu, 06 Nov 2014 09:14 AM IST
विज्ञापन
Suicide by Young Man Next Day of Marriage

तीन नवंबर को शादी हुई, चार नवंबर को देर रात तक रिसेप्शन पार्टी चली और पांच नवंबर की सुबह छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह कहानी है डीसी कॉलोनी के युवक अमित दहिया की। मृतक के पिता ने पुलिस को दिए बयान में कॉलोनी के ही तीन युवकों पर अमित की अश्लील सीडी बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। बुधवार सुबह करीब पौने नौ बजे डीसी कॉलोनी वासी हेड मास्टर कृष्ण दहिया का 25 वर्षीय बेटा अमित दहिया दो मंजिला मकान की छत से नीचे कूद गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अमित की तीन नवंबर की रात दादरी वासी सुशीला के साथ शादी हुई थी। चार नवंबर की रात को भिवानी में रिशेप्शन पार्टी चली और पार्टी की अगली ही सुबह अमित ने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित को किया जा रहा था ब्लैकमेल

Suicide by Young Man Next Day of Marriage

अमित के पिता कृष्ण दहिया ने बताया तीन-चार महीने पहले अमित एक शादी समारोह में गया था। जहां कॉलोनी के कुछ लड़कों ने उसे शराब पिला दी। शराब के नशे में अमित की अश्लीन सीडी बना ली।

अमित को इसी सीडी के माध्यम से ब्लैकमेल किया जा रहा था। अमित ने उन्हें भी यह बात बताई थी और बातचीत से मामला पहले सुलझाया भी गया था। शादी के दिन तीन नवंबर को भी उक्त युवक दो गाड़ियों से दादरी पहुंच गए।

यहां घुड़चड़ी के दौरान उक्त युवकों ने डीजे को आगे नहीं चलने दिया। अमित डर के मारे घोड़ी से उतरकर भाग गया था। पिता ने बताया कि पिछले कुछ दिन से वह तनाव में था।

बुधवार सुबह एक फोन आया और उसके बाद वह छत पर गया और नीचे कूद गया। उसे सिर में गंभीर चोट आई। जब अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

पलभर में मातम में बदली खुशियां

Suicide by Young Man Next Day of Marriage

दो बहनों का भाई अमित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की शादी के कारण पूरा परिवार खुश था। खासी संख्या में रिश्तेदार घर आए हुए थे। पूरा माहौल खुशी में सराबोर था। जैसे ही अमित छत से कूदा और उसके मरने की सूचना घर पहुंची खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

जहां पहले नाचने-गाने की आवाजे आ रही थी वहां सिर्फ रोने की ही आवाजे सुनाई दे रही थी। अमित की माता, बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था वहीं महज एक दिन पहले दुल्हन बनी और बुधवार को विधवा हो गई सुशीला भी सदमे में है। सभी उसे ढांढस बंधाने में जुटे थे।

एसआई जगबीर सिंह ने बताया कि युवक की छत से गिरने से मौत हुई है। मृतक के पिता कृष्ण दहिया के बयान पर डीसी कॉलोनी के तीन युवकों मनीष, नवीन, राममेहर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed