फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suicide by Young Man

दीवार, रुमाल पर लिखी मरने की वजह और...

Mon, 23 Feb 2015 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Mon, 23 Feb 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
Suicide by Young Man

एक व्यक्ति ने दीवार और रुमाल पर मरने की वजह लिखी और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मामला संगरूर का है। गांव लहरागागा में 48 वर्षीय एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया। मरने वाले का नाम सुरिंदर मोहन बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मरने से पहले उसने दीवार पर और एक रुमाल पर सुसाइड नोट लिखा। सुसाइड नोट में उसे 8 लोगों को सुसाइड का कारण बताया है। उसने आठों लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आठों लोगों पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

आठ लोगों को बताया मरने की वजह

Suicide by Young Man

थाना लहरा प्रभारी पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि तलाशी के दौरान सुसाइड नोट मिला। एक डायरी भी बरामद हुई है। सुसाइड नोट में आठ लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है।

ये आठों लोग मृतक के साथ शैलर में काम करते थे। इनके बीच हिसाब-किताब को लेकर झगड़ा चल रहा था। इस झगड़े के कारण ही पहले मृतक के भाई ने आत्महत्या कर ली थी।

आज तक आरोपियों को सजा नहीं मिली थी। थाना प्रभारी का कहना है कि सुसाइड नोट और डायरी के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed