रेप पीड़िता ने उठाया दिल दहलाने वाला कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोस में रहने वाले दो युवकों द्वारा चार दिन पहले दुराचार की शिकार युवती ने आखिर दिल दहलाने वाला कदम उठा लिया। युवती ने शुक्रवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने युवती के भाई की शिकायत पर आरोपी युवकों को गिरफ्तार करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान मौली कांप्लेक्स में रहने राजेश (21) और लाला (19) के रुप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रेप और आत्म हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
मौली कांप्लेक्स में रहती थी युवती
मौली चौकी इंचार्ज राम रतन शर्मा ने बताया कि मौली कांप्लेक्स में रहने वाली युवती ने शुक्रवार सुबह अपने घर पर पहली मंजिल में बने कमरे में फंदा लगाया है।
उसके भाई जगदीश ने उसको देखकर फंदे से उतरा कर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवती के भाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक अन्य युवती के साथ डेरा बस्सी में धागे की फैक्टरी में काम करने जाती है।
5 मई को दोनों सुबह 6 बजे फैक्टरी जाने के लिए निकली तो उनकी फैक्टरी ले जाने वाली बस उस दिन निकल गई।
पड़ोसी युवकों ने लिफ्ट दी और कर दिया रेप
पड़ोस में रहने वाले युवक राजेश और लाला मोटर साइकिल लेकर आये और दोनों लड़कियों को कहने लगे कि वह उनको फैक्टरी छोड़ आते हैं।
उसके बाद दोनों आरोपियों युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में कोई बेहोशी का पदार्थ पिलकर दोनों के साथ रेप कर दिया। उसके बाद दोनों युवतियां ने घर आकर बताया कि वह पिंजौर बाग में बेहोशी की हालात में से उठ कर आई हैं। जिसके बाद एक युवती दिमागी तौर पर परेशान रहने लगी।
इसी के चलते उसने शुक्रवार को आत्म हत्या करके अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को दूसरी युवती की मेडिकल जांच भी करवा कर उसके बयान भी दर्ज किये हैं।