{"_id":"4d843ce207bd12941fe789c2c563b65b","slug":"suicide-by-man-to-torture-of-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से परेशान, फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से परेशान, फंदे से लटककर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 09 Apr 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू झगड़े की वजह से पत्नी से परेशान होकर डाबा स्थित ईशर कॉलोनी में रहने वाले हरप्रीत सिंह (32) ने सोमवार देर रात को अपने घर में ही फंदा लगा दिया।
विज्ञापन
घटना का पता उस समय चला जब उसकी चाची मंगलवार सुबह उसे जगाने के लिए गई तो उसने उसका शव देखा। सूचना मिलते ही थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने मृतक के कब्जे से एक सुसाइड नोट बरामद किया। उसमें उसने लिखा था कि वह अपनी पत्नी से तंग आकर आत्महत्या कर रहा है।
इस मामले में पुलिस ने मृतक हरप्रीत की बहन परमजीत कौर की शिकायत पर उसकी पत्नी सुखविंदर कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना डाबा के एसएचओ इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने कहा कि हरप्रीत सिंह की शादी करीब दस वर्ष पहले धूरी की रहने वाली सुखविंदर कौर से हुई थी।
उसके तीन बच्चे हैं और वह कुछ दिनों से धूरी में ही रह रहा था और रोजाना ऑटो चलाने के लिए लुधियाना आता था। उसने यहां पर भी एक मकान खरीद रखा था।
कुछ दिनों से उसका अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर झगड़ा चल रहा था। इस वजह से वह काफी परेशान था। सोमवार रात को वह यहीं पर सो गया। देर रात को उसने अपने कमरे में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह हरप्रीत की चाची शिंदो उसे जगाने के लिए गई तो दरवाजा बंद था। उसने धक्का देकर दरवाजा खोला तो अंदर हरप्रीत का शव लटकता देखा।
उनका शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने कहा कि अभी आरोपी महिला पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।