{"_id":"83b34d6d640f9617325f3f7a6ce31db8","slug":"suicide-by-man-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे से लटका मिला युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में फंदे से लटका मिला युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
Updated Fri, 30 May 2014 08:17 PM IST
विज्ञापन
नगर-निगम जोन पिंजौर के वार्ड नंबर-4 की रतपुर कालोनी में एक व्यक्ति अपने कमरे में फंदे से लटका पाया गया। पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली कि राजेंद्र सिंह उर्फ राजू गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
घटना की जानकारी सबसे पहले राजेंद्र की मां मनजीत कौर को तब मिली। वह सुबह करीब चार बजे कमरे से बाहर आई तो राजेंद्र के कमरे का दरवाजा खुला था और राजेंद्र फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने परिजनों को इसकी सूचना दी और उसे फंदे से उतारकर सेक्टर-6 पंचकूला सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और अब रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है।
विज्ञापन