{"_id":"07cac3ed899ece46d64c5aea7f376f3a","slug":"suicide-by-man-in-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली से तलाक, दूसरी भी छोड़ गई...तो लगा लिया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहली से तलाक, दूसरी भी छोड़ गई...तो लगा लिया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sun, 26 Apr 2015 09:30 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-10 में 36 वर्षीय आशीष सेठी नामक युवक ने मानसिक तनाव के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आशीष ने पहली पत्नी से तलाक के बाद दूसरी शादी की थी। इसके दो महीने बाद दूसरी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा और काफी शराब पीने लगा था। आशीष के पिता ऋषिरत्न ने बताया कि वह हमारे साथ तीसरी मंजिल पर रहता था।
रोजाना की तरह वह 24 अप्रैल रात करीब आठ बजे घर आया और ऊपर कमरे में जाकर अंदर से कुंडी लगाकर सो गया। वह पहले भी ऐसा ही करता था। वह खाने-पीने की भी परवाह नहीं करता था।
विज्ञापन
शनिवार सुबह वह नीचे नहीं आया तो परिजन उसके कमरे में गए। उसने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़कर देखा तो आशीष फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने जनरल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। आशीष के छोटे भाई नीतिन ने बताया कि आशीष की पहली शादी 2003 में हुई थी। एक साल बाद आशीष का तलाक हो गया।
उसके बाद दूसरी शादी हुई तो दो महीने बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई। नीतिन ने बताया कि उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट सेक्टर-10 की पुलिस चौकी में भी दर्ज कराई गई थी।