{"_id":"56e815654f1c1b29198b472c","slug":"suicide-by-man-due-to-illegal-relation-of-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की आशिकमिजाजी से परेशान युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की आशिकमिजाजी से परेशान युवक ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Tue, 15 Mar 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
पंजाब के जालंधर के रामामंडी के अंतर्गत पड़ते धन्नोवाली में मंगलवार सुबह घर में एक वेटरों के ठेकेदार की लाश मिली है। शव पंखे से लटका हुआ था। उसके मुंह पर कपड़ा डला हुआ था, हालांकि उसके पैर जमीन से लग रहे थे। इससे पुलिस हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ नंगलशामा भूषण सेखड़ी ने बताया कि मृतक धर्मपाल की पत्नी करमजीत कौर का जोगा सिंह के साथ संबंध थे। इस कारण धर्मपाल काफी परेशान रहता था। उन्होंने बताया सोमवार को भी जोगा सिंह ने घर आकर धर्मपाल के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
इसमें उसकी पत्नी करमजीत कौर भी शामिल थी। एसएचओ का कहना है कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।