{"_id":"ba9eb196c9e87f6057fbd11b3c01dfbe","slug":"suicide-by-love-birds-girl-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी जोड़े ने बदनामी के डर से निगला जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी जोड़े ने बदनामी के डर से निगला जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर (फिरोजपुर)
Updated Fri, 23 May 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम प्रसंग के चलते गांव शेरेवाला निवासी नाबालिग ने प्रेमी सहित जहर निगल लिया। इस घटना में लड़की की मौत हो गई। वीरवार देर रात फरीदकोट के अस्पताल में उपचार के दौरान लड़की ने दम तोड़ दिया, जबकि सादुलशहर निवासी युवक अबोहर के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
थाना बहाववाला के एएसआई इकबाल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। भेड़ बकरियां चराने वाले राजस्थान के गांव सादुलशहर निवासी विजय कुमार पुत्र साधूराम का पंजाब के सीमावर्ती गांव शेरेवाला निवासी एक नाबालिग लड़की से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
इस बात का किसी गांव वाले को पता चलने पर दोनों ने बदनामी के डर से खेत में जाकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से लड़की को हालत ज्यादा खराब होने पर फरीदकोट रैफर किया गया था, लेकिन वीरवार रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन