फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suicide by Husband-Wife in Chandigarh

घरेलू विवाद के चलते दंपति ने की सुसाइड

Wed, 05 Nov 2014 09:59 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Nov 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
Suicide by Husband-Wife in Chandigarh

चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। घरेलू विवाद के चलते दंपति ने सुसाइड कर ली। घटना चंडीगढ़ के रामदरबार की है। पत्नी की मौत संदिग्ध बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रामदरबार में घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना सुबह पता चली, जब काफी देर तक घर का दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घर का दरवाजा खुलवाया तो दंपित के शव पंखे से लटके हुए मिले। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि पति-पत्नी में पिछले एक साल से विवाद चल रहा था। एक दिन पहले ही पत्नी ने पति के खिलाफ वूमेन सेल में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में महिला ने कहा था कि उसका पति नशे में मारपीट करता है और वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। पुलिस को पत्नी की मौत संदिग्ध लग रही है।

पुलिस को शक है कि पति द्वारा पत्नी को मारे जाने के बाद सुसाइड की गई और इसे सुसाइड दिखाने के लिए पत्नी के शव को पंखे से लटका कर उसके बाद खुद भी सुसाइड कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed