छेड़छाड़ सह न पाई छात्रा, कर लिया आत्मदाह
शहर में आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर मंगलवार रात आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
डबवाली रोड स्थित सुभाष बस्ती निवासी 15 वर्षीय छात्रा सीमा मोहता मार्केट स्थित राजकीय कन्या विद्यालय में कक्षा आठवीं में पढ़ती थी।
परिजनों का आरोप है कि कुछ माह पहले छात्रा को वाल्मीकि चौक निवासी 22 वर्षीय राहुल ने अपनी बातों में उलझाकर उसे मोबाइल फोन दिया था, जिससे दोनों के बीच आपस में बातचीत होने लगी।
मोबाइल वापस किया तो करने लगा पीछा
एक दिन किशोरी के पिता वीरू ने उसे मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ लिया। छात्रा ने पिता को सारी बात बताई और परिवार वालों ने उसे समझाया।
इसके बाद छात्रा ने राहुल को उसका मोबाइल वापस कर दिया और आगे से उससे बातचीत नहीं करने के लिए चेताया।
शहर थाना प्रभारी सुरेशपाल ने बताया कि आरोपी युवक राहुल छात्रा का घर से स्कूल जाते और वापस लौटते समय पीछा करता था।