फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suicide by Cashier

संदिग्ध हालातों में कैशियर ने की सुसाइड

Sat, 24 May 2014 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 24 May 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
Suicide by Cashier

बरनाला में होंडा कंपनी में कार्यरत विशाल शर्मा ने जालंधर के होटल प्रेसिडेंट में सल्फास निगलकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने के लिए पीछे क्या कारण है, इसकी जांच पुलिस अधिकारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर भी जांच कर रही है। विशाल की कार पुलिस को बरामद नहीं हुई है और शुक्रवार को होटल में घुसते समय उसने किसी को बाय की थी। उसने किसको हाथ हिलाया था, उसकी तस्वीर होटल से सीसीटीवी कैमरे में कैद नहीं हुई है।

विज्ञापन

सल्फास निगलकर की आत्महत्या

Suicide by Cashier

जानकारी के मुताबिक विशाल शर्मा शुक्रवार बाद दोपहर करीब 2.38 पर होटल प्रेसिडेंट में आया था। उसने अपना आईडी प्रूफ होटल वालों को दिया और कमरा ले लिया। शुक्रवार दोपहर को विशाल ने कमरे में ही लंच और डिनर किया।

शनिवार सुबह उसने पहले चाय मंगवाई, फिर गोभी के परांठे खाए और बाद में फिर चाय पी। वेटर विशाल के पास से बिल साइन करवाकर ले गया था। विशाल को 12 बजे रूम से चेक आउट करना था।

12 बजे जब होटल का कमरा नहीं खुला तो डुप्लीकेट चाबी से खोला गया। अंदर विशाल का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उसने उल्टियां कर रखी थी और पास ही सल्फास की गोलियां पड़ी हुई थी। एक एनर्जी ड्रिंक का केन भी पास में पड़ा हुआ था।

सूचना पाकर एडीसीपी सिटी नरेश डोगरा पुलिस बल के साथ पहुंचे और उसका आईडी प्रूफ चेक किया। विशाल शर्मा का आईडी प्रूफ डेराबस्सी मोहाली के नाम पर बना हुआ है, जहां पर किराए के मकान में रहता था।

तीन दिन से लापता था विशाल

Suicide by Cashier

पास ही टेबल पर दो मोबाइल नंबर लिखे हुए थे, जिसमें एक विशाल के जीजा अमित और दूसरा बहन का था। इसमें संपर्क कर पुलिस ने उसके जीजा अमित को बुलाया तो पता चला कि विशाल पिछले तीन दिन से बरनाला से लापता है, उसके मोबाइल स्विच ऑफ जा रहे हैं।

वह बरनाला में ग्लोबल होंडा शोरूम में अकाउंटेंट के पद पर तैनात था। उसकी गुमशुदगी की शिकायत बरनाला पुलिस को दी गई थी। परिवार वाले विशाल को खोज रहे थे, उसके बैंक खातों पर भी नजर रखी जा रही थी ताकि अगर विशाल कहीं एटीएम से पैसे निकलवाए तो पुलिस को उसकी लोकेशन पता चल जाए।

अमित के मुताबिक विशाल को शुगर थी, शायद वह दसी से परेशान था। कमरे के अंदर काफी सिगरेट भी पड़ी मिली, जिनको आधा बुझाया गया था।

विज्ञापन

नकदी भी मिली है जेब से

Suicide by Cashier

परिजनों के मुताबिक विशाल कार में निकला था, उसकी कार भी नहीं मिल पाई। इसके अलावा दो मोबाइल मिले हैं, एक मोबाइल से सिम कार्ड गायब है।

विशाल की जेब से 68 हजार की नकदी भी मिली है। पता चला है कि विशाल तीन दिन पहले बरनाला में होंडा शोरूम में 31 हजार की पेमेंट जमा करवाकर निकल आया था, उसके बाद उसका अता पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed