फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suicide by 2 girls in punjab due to job and adult pic on whatsapp

एक ने नौकरी तो दूसरी ने इज्जत के लिए दी जान

Sun, 26 Apr 2015 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/बरनाला Updated Sun, 26 Apr 2015 08:41 AM IST
विज्ञापन
suicide by 2 girls in punjab due to job and adult pic on whatsapp

पंजाब सीएस हाउस के सामने आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश करने वाली गुरप्रीत कौर की शनिवार को जीएमएसएच-16 अस्पताल में मौत हो गई। गुरदासपुर निवासी गुरप्रीत कौर ने 12 दिसंबर, 2014 को खुद को आग लगा ली थी, जिसमें वह 40 प्रतिशत झुलस गई थी।

विज्ञापन


गुरप्रीत के परिवार में कोई नहीं है। वह गुरदासपुर में अपने मामा के पास रह रही थी। वर्ष 1999 में वह अमृतसर में दरबार साहिब परिसर आ गई और यहां सिलाई-बुनाई का काम शुरू कर दिया। एक दिन उसकी मुलाकात डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से हुई। गुरप्रीत ने उनसे भी नौकरी के लिए बात की।
विज्ञापन


इसके बाद वह सीएम व डिप्टी सीएम से मिलने चंडीगढ़ आ गई लेकिन सुरक्षाकर्मी उसे मिलने नहीं दे रहे थे। लगातार चार दिन चक्कर काटने के बाद परेशान होकर गुरप्रीत ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इसके बाद पुलिस ने गंभीर हालत में उसे जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया था। सीएम आवास के बाहर आग लगाने की यह पहली घटना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘आश्वासन ही मिले’

आत्मदाह के बाद गुरप्रीत कौर का कहना था कि उसने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कहने पर ही कंप्यूटर कोर्स भी किया है। इसके बावजूद सिर्फ आश्वासन ही मिले।

दो सगे भाइयों के खिलाफ दर्ज किया मामला

suicide by 2 girls in punjab due to job and adult pic on whatsapp

दो मनचलों ने किशोरी से छेड़छाड़ के बाद उसकी तस्वीरें वाट्सएप पर अपलोड कर दीं। इससे परेशान होकर किशोरी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को दो सगे भाइयों पर छेड़छाड़ और खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि यहां के एक गांव की रहने वाली सत्रह वर्षीय किशोरी लोगों के घरों में काम करने जाती थी। दो सगे भाई प्रीतम सिंह और गुरभजन सिंह किशोरी का अक्सर पीछा कर उसे तंग करते थे। इस कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुकी थी।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने एक दिन किशोरी का पीछा कर उससे छेड़छाड़ की और फोटो खींचकर वाट्सएप पर अपलोड कर दी। इसके बाद किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। एसएसपी ने बताया कि किशोरी की मां के बयान पर प्रीतम सिंह और गुरभजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

दुकान में घुसकर लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट

suicide by 2 girls in punjab due to job and adult pic on whatsapp

दुकान में घुसकर लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को काबू किया है, जबकि उसका साथी फरार है। थाना प्रभारी तरलोचन सिंह ने बताया कि उनको एक विधवा ने शिकायत दी कि वह मनियारी की दुकान करती है और शुक्रवार दोपहर को दुकान का सामान लेने अंबाला गई थी। इस दौरान उसकी लड़की दुकान पर बैठी थी।

दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे दिग्विजय सिंह निवासी आदर्श नगर अपने एक दोस्त श्याम सुंदर निवासी गांव कुडांवाला के साथ आया व उनकी बेटी से छेड़छाड़ की, जब उसने विरोध जताया तो उन्होंने उससे मारपीट की व दुकान का शीशा तोड़ दिया। लड़की के शोर मचाने पर वे वहां से फरार हो गए। घटना के बाद उनकी बेटी घबरा गई व इस बारे में किसी को जानकारी नहीं दी।

शाम को करीब साढ़े छह बजे जब वह अंबाला से वापस आई तो बेटी ने पूरी बात उसे बताई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दिग्विजय सिंह को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे पटियाला जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed