{"_id":"57208563da99e063d6a6ed93235ef5b4","slug":"suicide-attempt-from-pgi-opd-by-woman-patient-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई की ओपीडी से महिला मरीज ने लगाई छलांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीजीआई की ओपीडी से महिला मरीज ने लगाई छलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 28 Sep 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में शनिवार को एक महिला मरीज ने आत्महत्या का प्रयास किया। मरीज को गंभीर हालत में पीजीआई में एडमिट कराया गया। मरीज के हाथ-पैर में फ्रैक्चर और कई अंदरूनी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
एक महीने के भीतर पीजीआई में आत्महत्या का यह चौथा प्रयास है। इनमें से दो की मौत हो चुकी है, जबकि दो को बचा लिया गया। पीजीआई पुलिस चौकी ने मरीज के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट व डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने घटनास्थल का दौरा किया और सभी खुली खिड़कियों में शीशे लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, करीब 52 वर्षीय परमजीत कौर मानसिक रूप से बीमार है। उसका इलाज पीजीआई के मनोचिकित्सक विभाग में चल रहा था। शनिवार को वह न्यू ओपीडी में अपना इलाज कराने आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि परमजीत पांचवीं मंजिल पर पहुंची और छज्जे से झांकने लगी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद नर्सिंग स्टाफ को उसकी हालत संदिग्ध लगी और उन्होंने नीचे जाने को कहा। वहां से परमजीत चौथी मंजिल में आ गई और मौका देखकर छलांग लगा दी। गिरने की आवाज आते ही आसपास खड़े मरीजों ने शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचे और परमजीत को ट्रामा सेंटर ले गए।
पुलिस के मुताबिक, परमजीत सेक्टर 20 में अकेली रहती हैं। 20 साल पहले उनका तलाक हो चुका है। उनकी एक बेटी है, जो पति के साथ दिल्ली में रहती है। परमजीत के साथ पहले उनकी मां, पिता और भाई रहते थे। तीनों की मौत हो चुकी थी। तीन साल से वह अकेली रह रही है।
आदर्श कोहली, प्रोफेसर, मनोचिकित्सक, पीजीआई ने बताया कि डिप्रेशन के मरीज ऐसे कदम उठा सकते हैं। ऐसे पेशेंट के साथ परिजनों का रहना बहुत जरूरी होता है।