{"_id":"0f2e837810c58a9aae53ec0ca62ec20f","slug":"suicide-attempt-by-young-girl-in-love-matter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ की नस काट युवती ने की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाथ की नस काट युवती ने की खुदकुशी की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 26 Dec 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम प्रसंग में युवती ने हाथ की नस काटकर की खुदकुशी की कोशिश। युवती सेक्टर-15-16 की लाइट प्वाइंट पर बेहोशी की हालत में मिली। राहगीर ने लड़की को सड़क पर बेसुध पड़े देखा तो पीसीआर में कॉल कर हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पीसीआर उसे लेकर जीएमएसएच-16 लेकर गई। जहां युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान पूजा गांव बड़ माजरा निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उसने हाथ की नस काट कर खुदकुशी की कोशिश की थी। पुलिस ने बताया किसी लड़के के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
इस कारण युवती ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।