फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sudden death of two people at a party in Gurdaspur

जीत के जश्न में चल रही थी पार्टी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि दो लोगों की हो गई मौत

Thu, 17 Jan 2019 07:15 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Jan 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Sudden death of two people at a party in Gurdaspur
सांकेतिक तस्वीर

जीत के जश्न में डूबे लोगों की पार्टी में कुछ ऐसा हुआ कि सब कुछ मातम में बदल गया। पंचायत चुनाव की जीत में रखी गई खाने-पीने की पार्टी में दो लोगों की मौत हो गई। मामला पंजाब के गुरदासपुर का है।

विज्ञापन


यहां के थाना सदर के तहत गांव लक्खोवाल में पंचायती चुनावों की जीत के जश्न में रखी गई। खाने-पीने की पार्टी के बाद दो लोगों की मौत हो गई। घरवालों और परिजनों की ओर से किसी तरह की शिकायत न मिलने के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।  
विज्ञापन

मृतकों की पहचान लखविंदर सिंह पुत्र बलदेव सिंह और तेजा मसीह पुत्र मस्सू मसीह के रूप में हुई है। परिजनों का कहना था कि लखविंदर सिंह दिल का मरीज था और उसे पहले भी दिल का दौरा पड़ चुका था। वहीं तेजा मसीह के परिजनों का कहना था कि वह मिरगी का मरीज था उसे पहले भी दौरे पड़ते थे। दूसरी तरफ पंचायती चुनावों की रखी इस पार्टी में अचानक दो मौत होने से लोगों में कई तरह की चर्चा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sudden death of two people at a party in Gurdaspur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

लोगों में चर्चा थी कि पार्टी में देसी शराब पीने से इनकी मौत हुई है। कुछ लोग मौत पर हैरान थे और इसे राजनीतिक रंजिश बता रहे थे। मृतकों की सूचना मिलने पर एसपीडी हरविंद्र सिंह संधू पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी संधू ने बताया कि उन्होंने जांच के दौरान पाया कि रात को गांव में पार्टी थी, जिसमें करीब 150 लोग शामिल थे। 

संधू ने बताया कि उन्होंने खुद पार्टी में शामिल होने वाले लोगों के घरों में जाकर पूछताछ की लेकिन किसी अन्य को कोई परेशानी या दिक्कत नहीं आई। राजनीतिक रंजिश का भी कोई संकेत नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान लिए।

परिजनों ने बताया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। पुलिस ने अज्ञात कारणों के चलते मौत का मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान और जांच के बाद पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed