{"_id":"7e149f604fe8ed8dd62c70d1022d1b34","slug":"sucide-case-of-married-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर दी जान
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 30 Dec 2013 02:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटावा में एक विवाहिता ने शनिवार रात को अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सविता (22) की दो वर्ष पहले महेश से शादी हुई थी। महेश सेक्टर-35 की मोटर मेकेनिक का काम करता है। शनिवार रात महेश जब काम से घर लौटा तो घर का दरवाजा खुला था।
अंदर जाकर देखा तो सविता ने दुपट्टे से फंदा लगाया हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुजुर्ग ने लगाई खुदकुशी
सेक्टर-16 में एक 80 साल की महिला बुजुर्ग ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार महिली अकेली घर पर रहती थी। महिला की शिनाख्त शांति देवी आहलुवालिया के तौर पर हुई थी।
विज्ञापन
सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल का कहना है कि पड़ोसियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि बुजुर्ग महिला डिप्रेशन में रहती थी।
उन्होंने बताया कि महिल के पति की पहली ही मौत हो चुकी है। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।