फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students seized the car at gun point, Kirpan was in hand

गन प्वाइंट पर स्टूडेंट्स से छीनी कार, हाथ में थी किरपान और धारदार हथियार

Sun, 25 Dec 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 25 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Students seized the car at gun point, Kirpan was in hand
कार लूटेरे - फोटो : Demo Pic

नेशनल हाईवे-21 पर खरड़ बस स्टैंड के पास लांडरां के एक नामी कॉलेज के विद्यार्थी से गन प्वाइंट पर वरना कार छीनने का मामला सामने आया है। तरुण नामक विद्यार्थी ने इस संबंध में थाना सिटी खरड़ में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना सिटी खरड़ के इंचार्ज सतनाम सिंह ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न टीमें छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में तरुण ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। वहीं, शिवालिक सिटी में अपने दोस्त दर्पण शर्मा और विश्वजोत मनकोटिया के साथ किराए पर रहता है। सभी मनाली के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी छीनी जा चुकी है कार

Students seized the car at gun point, Kirpan was in hand
पुलिस - फोटो : Demo Pic

तरुण ने बताया कि वह अपने दोस्त को रिसीव करने के लिए खरड़ बस स्टैंड वरना कार से गया था। उसकी दोस्त वीरवार दोपहर चार बजे के बाद मनाली से चली थी। वह आधी रात के समय खरड़ बस स्टैंड पर पहुंची। 

रास्ते में उसने खाना नहीं खाया था। इसलिए वह खाना खाने के लिए एक नामी ढाबे पर चले गए। इस दौरान वहां पर तीन नकाबपोश युवक आए। एक युवक ने जेब से रिवॉल्वर जैसी कोई चीज निकाली। 

साथ ही उसे कार छोड़ने के लिए कहा। जैसे ही वह गाड़ी से बाहर से निकले। इस दौरान एक युवक के पास किरपान थी। इसके बाद उसकी कार छीनकर आरोपी कुराली की ओर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तरुण ने कहा कि हो सकता है कि नकाबपोश पुलिस वाले हो सकते हैं। 

पहले भी छीनी जा चुकी है कार
यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी खरड़ और मोहाली में स्टूडेंट्स से कार छीनने की वारदात हो चुकी है। कुछ समय पहले खरड़ में ओला ड्राइवर से कार छीनी गई थी। दूसरी तरफ फेज-7 में एक स्टूडेंट की जिम के बाहर से कार छीनी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed