{"_id":"63996c6780b1d819a4778301","slug":"student-sitting-in-class-attacked-with-knife-in-bhiwani-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कक्षा में बैठे छात्र पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, एक नामजद समेत छह पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani News: कक्षा में बैठे छात्र पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती, एक नामजद समेत छह पर केस
Wed, 14 Dec 2022 11:57 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:57 AM IST
सार
घायल छात्र ने बताया कि हमला करने वाले के साथ पांच-छह युवक थे। इनमें से वह एक आरोपी को जानता है जबकि अन्य के नाम नहीं जानता। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल छात्र को स्कूल के अध्यापकों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के भिवानी जिले में एक स्कूल की कक्षा में बैठे एक छात्र पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में नाबालिग छात्र घायल हो गया है। घायल छात्र को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। इस संबंध में सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल छात्र के बयान दर्जकर आरोपियों पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शहर थाना के अधीन आने वाले क्षेत्र निवासी छात्र ने पुलिस को बताया कि वह 10वीं कक्षा का छात्र है और जिला के राजकीय स्कूल में पढ़ता है। वह सुबह करीब 11 बजे कक्षा में बैठा था। इसी दौरान पीछे से एक युवक ने उसकी कमर पर चाकू मारा। इसके बाद जब उसने पीछे मुड़कर देखा तो उसकी कक्षा के अन्य सेक्शन के एक छात्र ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल छात्र ने बताया कि हमला करने वाले के साथ पांच-छह युवक थे। इनमें से वह एक आरोपी को जानता है जबकि अन्य के नाम नहीं जानता। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घायल छात्र को स्कूल के अध्यापकों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिस ने इस मामले में बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन