{"_id":"3d29bdc8fd613aefc7e7159771298e2a","slug":"student-killed-by-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, (डेराबस्सी)मोहाली
Updated Sun, 27 Apr 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला-कालका रेलवे लाइन पर रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से गांव डेरा निवासी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
जीआरपी के मुताबिक रविवार सुबह बीटेक की पढ़ाई कर रहा फरीद अहमद (24) निवासी गांव डेरा का शव रेलवे लाइन पर राम मंदिर फाटक के पास से मिला।
पुलिस ने इसकी सूचना परिवार को दी। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि फरीद अहमद सुबह घर से बिल्कुल ठीक गया था, लेकिन पता नहीं उसकी मौत कैसे हो गई।
मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।