फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   STF Two lakh drug pills recovered in Jalandhar after Ludhiana

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाईः लुधियाना के बाद जालंधर में पौने दो लाख नशीली गोलियां बरामद

Sat, 21 Jul 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Updated Sat, 21 Jul 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
 STF Two lakh drug pills recovered in Jalandhar after Ludhiana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
स्पेशल टॉस्क फोर्स की टीम ने लुधियाना के बाद जालंधर में बड़ा आप्रेशन चलाकर एक तस्कर को काबू कर लिया है। आरोपी तस्कर दवाईयां सप्लाई करने की आड़ में नशीली दवाईयों का धंधा चला रहा था। वह नशीली दवाईयों की खेप लुधियाना में काबू किए तस्कर से लेता था और आगे सप्लाई करता था। आरोपी के पास से एक लाख 71 हजार 400 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। आरोपी से पूछताछ में चार तस्करों के नाम सामने आए हैं, जो रिटेल में आगे नशेड़ियों को नशीली दवा बेचते थे, इनमें कुछ करियाना दुकान के चलाने वाले भी हैं। 
विज्ञापन


एसटीएफ के एआईजी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने प्रेसवार्ता में बताया कि लुधियाना में वीरवार को टीम ने एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया था, जिसमें आगरा से आने वाली नशीली दवाईयों के कारोबारी को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से 28 लाख नशीली गोलियां बरामद की गयी थी। आरोपी मनविंदर सिंह राजा हैबोवाल को गिरफ्तार किया था। जब उससे पूछताछ हुई तो आरोपी ने खुलासा किया कि वह दविंदर नीरज निवासी हैबोवाल को नशीली दवाईयां होलसेल में सप्लाई करता था, जो आगे जालंधर के देहात इलाके में मोटा मुनाफा लेकर बेचता था। 
विज्ञापन


एसटीएफ ने जालंधर के देहात में आपरेशन चलाकर दविंदर नीरज पुत्र सुरिंदर पाल निवासी हैबोवाल कला को गिरफ्तसार कर लिया, जिसके पास से  1 लाख 71 हजार 400 नशीली गोलियां बरामद की गईं। आरोपी दविंदर ने बताया कि वह राजा से नशीली गोलियां सस्ते दाम पर खरीदता था। वह दिखावे के लिए एक मेडिकल शाप पर काम करता था और उनकी दवाईयां सप्लाई करता था लेकिन इसकी आड़ में वह नशे की गोलियां सप्लाई कर पैसा कमाता था। आरोपी ने आगे कई नामों का खुलासा किया था, जिनको वह नशीली गोलियां सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed