फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   STF arrests Deputy Superintendent of Goindwal jail

Punjab News: STF ने गोइंदवाल जेल के उप अधीक्षक को गिरफ्तार किया, पद के दुरुपयोग का लगा आरोप

Thu, 13 Oct 2022 05:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 13 Oct 2022 05:08 PM IST
सार

डीएसपी बलबीर सिंह सब-जेल गोइंदवाल में उप अधीक्षक के पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान जब भी जेल कर्मचारियों ने मोबाइल बरामदगी व अन्य बरामदगी के लिए सर्च अभियान चलाया तो यह उप अधीक्षक ने उन्हें जेल में बंद खतरनाक कैदियों और हवालातियों की तलाशी नहीं लेने दी। 

विज्ञापन
STF arrests Deputy Superintendent of Goindwal jail
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गुरुवार की दोपहर सब जेल गोइंदवाल के उप अधीक्षक बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अपने पद का दुरुपयोग कर सब-जेल में बंद खतरनाक कैदियों और विचाराधीन कैदियों की बैरकों की तलाशी नहीं लेने देते थे। एसटीएफ ने आरोपी डीएसपी का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डीएसपी बलबीर सिंह सब-जेल गोइंदवाल में उप अधीक्षक के पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान जब भी जेल कर्मचारियों ने मोबाइल बरामदगी व अन्य बरामदगी के लिए सर्च अभियान चलाया तो यह उप अधीक्षक ने उन्हें जेल में बंद खतरनाक कैदियों और हवालातियों की तलाशी नहीं लेने दी। 
विज्ञापन

 
एसटीएफ के अधिकारियों ने करीब 15 दिन पहले सब-जेल गोइंदवाल से मोबाइल फोन पकड़े थे। इनका इस्तेमाल भारत-पाकिस्तान सीमा पर हथियारों और नशे की खेप को उठाने में किया जा रहा था। जांच एजेंसी ने संदेह व्यक्त किया है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में फरार गैंगस्टर टीनू के भी इस मामले से तार जुड़े हैं, क्योंकि कुख्यात गैंगस्टर टीनू भी कुछ समय तक सब जेल गोइंदवाल में बंद रहा। इसके साथ ही मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार गोपी और और वरिंदर को भी इसी जेल में रखा गया था। एसटीएफ ने गुरुवार को दोपहर दबिश देकर सब-जेल गोइंदवाल के उप अधीक्षक को गिरफ्तार कर उनका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर डाटा खंगालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed