{"_id":"5b4f46104f1c1b48748b58b6","slug":"step-father-raped-with-minor-child-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता ने नाबालिग बच्ची के साथ की हैवानियत, बताने पर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतेले पिता ने नाबालिग बच्ची के साथ की हैवानियत, बताने पर जान से मारने की धमकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौतेले पिता ने 15 साल की नाबालिग बेटी से दुराचार किया। साथ ही इस बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। संबंधित लाहौरी गेट थाना पुलिस ने पीड़ित बच्ची के बयान पर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। लाहौरी गेट पुलिस के मुताबिक पीड़ित 15 साल की बच्ची ने बयान दिया है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है।
कुछ समय बाद मां ने दूसरी शादी कर ली थी। सौतेला पिता उनके घर में आकर रहने लगा। सौतेले पिता ने करीब एक महीना पहले उसके साथ रेप किया। उस समय घर में वह अकेली थी। बाद में इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। इस कारण वह इस बारे में किसी को बताने से डरती थी। अब बच्ची ने इस बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और अब पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।