फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   statement and allegation of shubhreet husband in press conference

अब सामने आया पति, खोले शुभरीत के राज

Fri, 01 Aug 2014 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 01 Aug 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
statement and allegation of shubhreet husband in press conference

इंडिया गाट टैलेंट शो में तीसरे स्थान पर रहीं शुभरीत पर उनके पति यश मक्कड़ ने मारपीट करने और प्रताणित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ के प्रेस क्लब में हुई प्रेस कांफ्रेंस में यश मक्कड़ ने कहा कि उन्होंने शुभरीत से दबाव में शादी की थी। दबाव कैसा? इसके जवाब में यश ने कहा कि उससे इमोशनल अटैचमेंट था, फिर उसने हाथ भी काट लिया था। उनको मजबूरन में पांच जून 2014 को शादी करनी पड़ी।

शुभरीत ने कई गंभीर आरोप लगाए थे पति पर

statement and allegation of shubhreet husband in press conference

ध्यान रहे कि शुभरीत ने आरोप लगाया है कि यश मक्कड़ ने उससे पैसे के लिए शादी की। साथ ही धोखे में रखकर उसके लाखों रुपये हड़पे। शुभरीत ने कहा कि यश ने उससे झूठ बोला था कि उसके माता पिता इंग्लैंड में रहते हैं।

सच्चाई शादी के बाद सामने आ गई और पता चला कि यश किराए के मकान में रहता है। शादी के बाद ही मालूम पड़ा कि उसके पिता चंडीगढ़ में रहते हैं। उसने कहा कि यश मक्कड़ का खर्च भी वही उठा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और सास पर मारपीट करने का आरोप

statement and allegation of shubhreet husband in press conference

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यश मक्कड़ के पिता कन्हैया ने कहा कि उनको बेटे की शादी मंजूर नहीं थी। इसीलिए उन्होंने बेटे को बेदखल कर दिया था।

यश ने कहा कि शुभरीत ने उसकी बचपन की फोटो पर कई भद्दे शब्द लिखे। उन्होंने कहा कि पांच जून 2014 को शादी हुई। उसके दस दिन बाद से ही हंगामा शुरू हो गया।

22 जुलाई को शुभरीत की मां बेटी ने उसका मोबाइल छीन लिया और कमरे में बंद करके मारा पीटा। मौका मिलते ही शाम चार बजे वह निकल भागे।

विज्ञापन

यश ने क्या-क्या आरोप लगाए जानिए

statement and allegation of shubhreet husband in press conference

-31 मार्च 2014 को म्युचुअल फ्रेंड के माध्यम से सेक्टर-70 स्थित इनफिनिटी जिम में पहली मुलाकात हुई।
-एक अप्रैल 2014 से शुभरीत ने जिम में ट्रेनिंग शुरू
-शुभरीत ने 14 अप्रैल 2014-व्हाट्सएप से रात को ढाई बजे प्रपोज किया, मैसेजिंग से स्पष्ट मना किया गया।
-एक सप्ताह बाद शुभरीत ने शनिवार को मोहाली फेज-7 स्थित अपने घर में हाथ काट लिया। मोहाली के चीमा अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के एक सप्ताह बाद उसने जिम में हंगामा किया।
-पांच जून को दोनों की शादी हुई।

लौटकर मामले की शिकायत करेंगी शुभरीत

statement and allegation of shubhreet husband in press conference

शुभरीत ने यश मक्कड़ के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मोहाली स्थित उसकी मां के जिम में वह रोजाना जाता था, यदि उसको बंद किया जाता तो वह निकलता कैसे।

शुभरीत ने कहा कि वह किसी कार्यक्रम के लिए बाहर जा रही हैं और लौटकर इस मामले की शिकायत करेंगी। शुभरीत ने कहा कि यश ने उससे पैसों के लिए शादी की थी। उन्होंने कहा कि उसको कोई इमोशनल ब्लैकमेल नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed