फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   stabbed to young girl by one sided love

युवती के शादी को नकारा तो खूंखार हुआ युवक

Thu, 25 Dec 2014 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Thu, 25 Dec 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
stabbed to young girl by one sided love

शादी से इंकार करने पर एक युवक ने युवती पर उसके घर के बाहर ही चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से जख्ती हो गई और उसके दोनों हाथ चाकू लगने से लहूलुहान हो गए। हमले में उसके हाथ की एक अंगुली भी कट गई। यह खौफनाक घटना हरियाणा के करनाल की है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज से अशोक नगर वासी 23 वर्षीय लड़की को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उसके परिजन उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवती की बहन की शिकायत पर विकास नगर निवासी चिराग के खिलाफ जान से मारने के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि विकास नगर वासी चिराग युवती से प्रेम करता था। मंगलवार देर शाम वह उसके घर के बाहर आया और लड़की पर शादी के लिए दबाव बनाया, लेकिन लड़की ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल में चल रहा लड़की का इलाज

stabbed to young girl by one sided love

लड़की के इंकार से आरोपी युवक का गुस्सा बढ़ गया और उसने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। घायल हालत में लड़की को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दाखिल कराया गया।

इसके बाद परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल पानीपत में एक निजी अस्पताल में लड़की का इलाज चल रहा है। बुधवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने लड़की की बहन की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

ललित कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी, करनाल ने बताया कि आरोपी ने लड़की को घर से बाहर बुलाकर शादी का दबाव बनाया था। लड़की ने शादी करने से इंकार किया तो युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घायल लड़की की बहन की शिकायत पर आरोपी चिराग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed