फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   stabbed to businessman and robbed 3 million

व्यापारी को चाकू मार 2.75 लाख रुपये लूटे

Sat, 28 Feb 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 28 Feb 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
stabbed to businessman and robbed 3 million

नगर निगम चुनाव निपटने के बाद अपराधी फिर एक्टिव हो गए हैं। वीरवार को देर रात लुटेरों ने कुंभड़ा के एक करियाना दुकानदार को निशाना बनाया। उसे चाकुओं से जख्मी कर पौने तीन लाख रुपये लूट ले गए। दुकानदार को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है।

विज्ञापन


वारदात थाना फेज आठ से कुछ ही दूरी पर हुई। फेज सात निवासी जसपाल गर्ग ने बताया कि उसका कुंभड़ा में गणेश करियाना स्टोर है। वीरवार रात साढ़े ग्यारह बजे वह दुकान बंद कर एक्टिवा पर घर जा रहे थे। जब वह वन भवन की लाइटों के पास पहुंचे तो कुछ युवक वहां पहले से खड़े थे। युवकों ने उन्हें एक्टिवा से गिरा दिया। देखते ही देखते युवकों ने चाकुओं से उनकी टांगों पर वार किए।
विज्ञापन


फिर उनका कैश से भरा बैग लेकर युवक मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए। बैग में करीब 2.75 लाख रुपये थे। गर्ग ने बताया कि युवकों की संख्या छह थी। उन्होंने अपने चेहरे कवर नहीं किए थे। घटना के बाद उनके नौकर भी मौके पर पहुंच गए। वह पहले थाना फेज आठ पहुंचे। लेकिन गंभीर हालत देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल से थाना फेज आठ सिर्फ सौ मीटर की दूरी पर है। थाना फेज आठ के एसएचओ अमरवीर सिंह ने कहा कि जसपाल गर्ग के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रेकी के बाद वारदात
जिस ढंग से लुटेरों ने जसपाल गर्ग को निशाना बनाया है। उससे साफ है कि वारदात पूरी रेकी के बाद की गई। गर्ग ने बताया कि वह रोजाना करीब ग्यारह बजे ही दुकान बंद करके घर जाते हैं। वीरवार को आधा घंटा देरी से निकले थे। लुटेरे रास्ते में पूरी तैयारी के साथ उनका इंतजार कर रहे थे। वन भवन की लाइटों पर पहुंचते ही उन्होंने हमला कर दिया।


इस साल की पहली वारदात
करियाना दुकानदार से लूट इस साल की पहली वारदात है। इससे पहले रिलायंस स्टोर के कैशियर से लूट हुई थी। जबकि, फेज एक के एक उद्यमी की आंखों में मिर्च डाल कर लुटेरे कैश ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed