{"_id":"57754f624f1c1b615679b2bf","slug":"stabbed-to-2-brothers-by-colleague","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे 2 भाइयों पर 4 आरोपी ने चाकू से हमला, 3 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर लौट रहे 2 भाइयों पर 4 आरोपी ने चाकू से हमला, 3 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम से वापस लौट रहे दो भाइयों पर उनके साथियों ने ही चाकू से हमला कर बुरी तरह घायल किया। पुलिस ने हमला करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। हल्लोमाजरा निवासी बृजलाल ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 की दुकान से भाई बीरबली के साथ घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
जब वह हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर पहुंचे तो चार युवकों पिंकेश, साहिब सिंह, चंदरवीर और संतोष ने चाकू से उन पर हमला कर दिया। हमले में दोनों भाइयों के सिर व हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों के चिल्लाने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। लोगों को आते देख आरोपी वहां से भाग गए। इसी बीच किसी ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पीसीआर घायलों को जीएमसीएच-32 ले गई।
विज्ञापन
पीड़ितों के बयान लेने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी पीड़ितों के साथ ही दुकान में काम करते हैं। वारदात वाले दिन दोपहर में दोनों पक्षों के बीच दुकान पर झगड़ा हुआ था। बदला लेने के लिए आरोपियों ने दोनों भाइयों पर हमला किया था।
विज्ञापन