{"_id":"5b62fd784f1c1be94b8b8070","slug":"sri-guru-granth-sahib-s-coarseness-accused-woman-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":" पटियालाः श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, आरोपी महिला हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटियालाः श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, आरोपी महिला हिरासत में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Updated Thu, 02 Aug 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाना सब डिवीजन के गांव खेड़ी फतन स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरू ग्रंथ साहिब के पावन सरूप के अंगों को फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग महिला को गुरुद्वारा साहिब के दरबार हॉल से फाड़े गए अंगों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के खिलाफ सदर समाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया गया है।
गांव खेड़ी फतन के गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी भाई गुरनाम सिंह ने बताया कि गांव में किसी का भोग समागम था, जहां से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अन्य सरूप लेकर जब वह वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, तो दरबार हाल में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर सजाए हुए रूमाला साहिब को उथल-पुथल हालत में देखा। शक होने पर जब उन्होंने वहां सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब को देखा तो उसमें से अंग नंबर 73 और 74 फटे देखे। उन्होंने एक अंजान महिला को दरबार हॉल में खड़े देखा।
गुरुद्वारा साहिब में मौजूद कुछ महिलाओं को बुलाकर जब उक्त अज्ञात महिला की तलाशी ली गई, तो उसके कपड़ों से श्री गुरु ग्रंथ साहिब से फाड़े गए अंग बरामद हुए। सूचना मिलने पर तुरंत सदर समाना थाना इंचार्ज नरैन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पहचान मुन्नी निवासी गांव बिजलपुर के तौर पर हुई है। महिला की बेटी गांव खेड़ी फतन में ब्याही हुई है।
विज्ञापन
गांव के लोगों के मुताबिक आरोपी महिला को पिछले कुछ दिनों से गांव खेड़ी फतन में घूमते देखा जा रहा था। 55 साल की आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।