{"_id":"659a8c2825607245f9017f58","slug":"south-sudan-student-dies-under-suspicious-circumstances-in-ludhiana-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: लुधियाना में दक्षिण सूडान के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: लुधियाना में दक्षिण सूडान के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 07 Jan 2024 05:07 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 07 Jan 2024 05:07 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में दक्षिण सूडान के छात्र की मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। छात्र यहां बीएससी की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना स्थित सीटी यूनिर्वसिटी में बीएससी की पढ़ाई करने वाले दक्षिण सूडान के एक छात्र की संदिग्ध हालात में किराये के मकान में मौत हो गई। देर रात अचानक तबीयत खराब हुई और उल्टी आने के बाद ही उसकी मौत हो गई। हालांकि उसके साथी उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान मोरडे मेडी योकोबो (25) के रुप में हुई है। इसके बाद इसकी जानकारी थाना सराभा नगर पुलिस को दी गई। पुलिस ने योकोबो के परिवार तक दक्षिण सूडान के अन्य छात्रों के माध्यम से सूचना भेजवा दी है।
विज्ञापन
मोरडे मेडी योकोबो करीब एक साल पहले ही लुधियाना की सीटी यूनिर्वसिटी में बीएससी की पढ़ाई करने आया था। वह सुंदर नगर इलाके में नरेंद्र बंसल के घर किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। देर रात करीब दो बजे उसकी तबीयत अचानक से खराब हो गई। उसके दोस्तों को पता चला तो वह निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई। दक्षिण सूडान के अन्य छात्रों के माध्यम से पुलिस ने योकोबो के परिवार से बात की और घटना की जानकारी दी। साथियों का कहना है कि वह उसका पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे। उसके शव को दक्षिण सूडान भेजा जाएगा। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सीनियर अधिकारियों से बात करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।