Panipat News: सोनीपत के 10वीं के छात्र की बेदर्दी से हत्या, पानीपत में मिली लाश, दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उसकी पहचान कर सूचना परिजनों को दी। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने छात्र के पिता के बयान पर दोनों दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ के प्रयास में जुट गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव शामड़ी में 10वीं कक्षा के छात्र की हत्या कर शव को पानीपत के काकोदा गांव में राजवाहे किनारे फेंक दिया गया। आरोप उसके दो दोस्तों पर है। दोस्त छात्र को बुधवार देर शाम को अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए थे। परिजन रातभर छात्र की तलाश करते रहे और सोनीपत की मुडलाना पुलिस चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज काई थी। सुबह छात्र का शव खून से लथपथ हालत में मिला।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना इसराना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उसकी पहचान कर सूचना परिजनों को दी। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने छात्र के पिता के बयान पर दोनों दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ के प्रयास में जुट गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
गांव शामड़ी निवासी लक्ष्मण ने बताया कि वह पेशे से किसान है। उसका बेटा विनोद (16) कक्षा दसवीं का छात्र था। विनोद बुधवार शाम को घर पर था। उसका एक दोस्त और एक अन्य बाइक लेकर घर पहुंचे और विनोद को अपने साथ ले गए। वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। उन्होंने गांव और आसपास काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।
इसकी शिकायत मुडलाना पुलिस चौकी को दी। पुलिस भी विनोद की तलाश कर रही थी। उन्हें बृहस्पतिवार सुबह पुलिस से सूचना मिली कि विनोद का शव गांव काकोदा में डीआर स्कूल के पास राजवाहे किनारे मिला है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे। विनोद की धारधार हथियार से हत्या की गई थी। उसके पेट और छाती पर निशान थे। उन्हें शक है कि उसके दोस्त और अन्य युवक ने विनोद की हत्या की है।
विनोद की तेजधार हथियार से हत्या की गई है। इसमें हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बलराज, प्रभारी, थाना पुलिस इसराना, पानीपत।