बेटा करता रहा रेप, मां बनाती रही वीडियो
मां की मदद से पड़ोसन युवती से बार-बार बलात्कार जैसी शर्मनाक घटना सामने आई है पंजाब के मानसा जिले में। मामले में ज्यादा शर्मनाक पहलु ये है कि बेटा रेप करता रहा, जबकि मां ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर आरोपी युवक ने कई बार युवती से हवस की आग बुझाई।
इस पर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद पीड़ित छात्रा अपने परिजनों के साथ थाना सिटी-2 पहुंची और अपनी शिकायत दी। पुलिस ने केस में युवक के साथ-साथ उसकी मां को भी नामजद किया है। पुलिस ने पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण भी कराया है।
सफाई कराने के बहाने अपने घर बुलाया था
पीड़ित छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी इलाके में रहने वाली सर्वजीत कौर ने कुछ दिन पहले उसे सफाई कराने के बहाने अपने घर बुलाया। घर पहुंचने पर सर्वजीत कौर के बेटे संदीप सिंह ने उससे दुराचार किया। इसके बाद संदीप सिंह ने अश्लील वीडियो बनाने और उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर कई बार दुराचार किया।
शिकायत के आधार थाने की एएसआई सर्वणजीत कौर पीड़ित छात्रा का सिविल अस्पताल मानसा में डाक्टरी परीक्षण कराया। इसके बाद पुलिस ने संदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह उर्फ भोला व उसकी मां सर्वजीत कौर के खिलाफ दुराचार समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया। पीड़ित छात्रा शहर के एक कालेज से ग्यारहवीं की प्राइवेट पढ़ाई कर रही है।
पुलिस अभी तक आरोपी मां और बेटे में से किसी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है आरोपी मां-बेटे की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।