फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Son Murdered His Mother In Abohar Of Punjab

दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमिका के साथ मिलकर बेटे ने मां को मार डाला, ये वजह आई सामने

Sat, 20 Jul 2019 12:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 20 Jul 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Son Murdered His Mother In Abohar Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अबोहर के बल्लूआना क्षेत्र के गांव भंगाला कालोनी में बेटे ने अपनी प्रेमिका संग मिलकर गुरुवार की रात्रि अपनी मां की कस्सी से गला रेतकर हत्या कर दी। थाना सदर पुलिस ने आरोपी बेटे और प्रेमिका के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है। 

विज्ञापन


भंगाला कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय हरपाल कौर पत्नी भोलू सिंह के चार बेटे रेशम सिंह, स्वराज सिंह, सुखजिंदर सिंह व बलकार सिंह उर्फ काली हैं। हरपाल कौर के बेटे रेशम सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई बलकार उर्फ काली नशे का आदी है। नशे की लत के कारण करीब सात वर्ष पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई। 
विज्ञापन


इसके बाद बलकार सिंह के बल्लूआना निवासी एक अन्य महिला अमरजीत कौर से संबंध बन गए। रेशम सिंह के अनुसार मां ने चारों भाइयों को हिस्सा बांटकर दे दिया एक हिस्सा अपने पास रख लिया। बलकार सिंह ने अपने हिस्सा का प्लॉट बेच डाला और मां के हिस्से का करीब 1 लाख रुपये का प्लॉट अपने नाम करवाने के लिए दबाव बनता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां हरपाल कौर अपने हिस्से का प्लॉट बलकार के बेटे के नाम करवाना चाहती थी। इसके चलते गुरुवार रात बलकार ने प्रेमिका अमरजीत कौर के साथ मिलकर मां हरपाल कौर का कस्सी से गला रेत कर हत्या कर दी। 

भाइयों व पड़ोसी पर किया जानलेवा हमला
रेशम सिंह ने बताया कि घटना का पता चलते ही वह अपने भाई स्वराज गांव के ही जगसीर बाइक पर सवार होकर सरपंच से मिलने जा रहे थे। रास्ते में बलकार सिंह ने उन्हें घेरकर ईंटों से पथराव किया। इस दौरान जब जगसीर ने बलकार को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। 

इसके बाद दोनों भाई बलकार को किसी प्रकार से बांधकर घर ले आए। घटना का पता चलते ही सरपंच लाभ सिंह व अन्य गांववासी मौके पर पहुंचे और थना सदर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी रणजीत सिंह व एएसआई दयाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर महिला के शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 

रेशम सिंह के अनुसार उन्होंने बलकार सिंह व उसकी प्रेमिका अमरजीत को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बलकार सिंह महिला अमरजीत के साथ ही मां के हिस्से वाले प्लॉट पर रहना चाहता था। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के बेटे रेशम सिंह के बयान पर उसके भाई बलकार व महिला अमरजीत कौर के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed