{"_id":"5bd087a8bdec226970457121","slug":"son-murdered-his-father-for-property-in-faridkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी बेटे ने लोहे की रॉड से की पिता की हत्या, वजह जान चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कलयुगी बेटे ने लोहे की रॉड से की पिता की हत्या, वजह जान चौंक जाएंगे आप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी है। मामला पंजाब के कोटकपूरा का है। हत्या की वजह जायदाद बताई जा रही है। यहां के मोहल्ला सुर्गापुरी में जायदाद के बंटवारे को लेकर एक युवक ने लोहे की रॉड से हमलाकर अपने पिता का कत्ल कर दिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में मृतक राम सरूप के पुत्र अंबेडकर उर्फ दीपा ने बताया कि उसके पिता की दो शादियां हुई थीं। पिता राम सरूप की पहली पत्नी मैना देवी से संतानें हुईं। इनमें से दो लड़कियों की मौत हो गई। एक बेटा वह स्वयं और बेटी मुक्तसर में विवाहित है। उनकी माता की मृत्यु के बाद उनके पिता ने दूसरी शादी निर्मला देवी से कर ली। उससे उन्हें दो पुत्र गौरव और सौरव हुए। यह पूरा परिवार सुर्गापुरी में एकसाथ ही रहता है। दीपा के अनुसार उसका सौतेला भाई सौरव जिंदल उसके पिता राम सरूप को अक्सर ही घर के बंटवारे के लिए तंग किया करता था।
विज्ञापन
मंगलवार देर शाम सौरव ने अपने पिता के साथ घर के बंटवारे को लेकर झगड़ा किया और जान से मारने की धमकियां देने लगा। जब दीपा ने उसे रोकना चाहा तो घर में पड़ी एक लोहे की रॉड लाकर उसने राम सरूप पर हमला कर दिया। लोहे की रॉड सिर में लगने से राम सरूप के सिर, कान व मुंह से खून निकलने लगा। इसके बाद सौरव वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
दीपा अपने पिता को तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया। वहां जाने के पश्चात उपचार के दौरान उनके पिता की मृत्यू हो गई। थाना प्रभारी एसआई खेमचंद पराशर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सौरव जिंदल उर्फ विक्की के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।