{"_id":"65608eb705e1f6fc9b0d5648","slug":"son-murdered-father-in-nawanshahr-of-punjab-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nawanshahr News: शराबी बेटे ने की पिता की हत्या, सिर पर ईंट मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Nawanshahr News: शराबी बेटे ने की पिता की हत्या, सिर पर ईंट मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी
Fri, 24 Nov 2023 05:24 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 24 Nov 2023 05:24 PM IST
सार
मृतक दिलबाग सिंह के तीन बेटे हैं। सभी अविवाहित हैं। पुलिस ने मदन लाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के नवांशहर जिले के गांव बाहड़ोवाल में शराबी बेटे ने खाना खाते समय अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटा शराब का आदी बताया जा रहा है। इस वजह से अक्सर घर में झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
थाना बंगा सदर के प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि गांव बाहड़ोवाल निवासी मृतक दिलबाग सिंह के छोटे बेटे लखबीर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें उसने बताया कि उनका बड़ा भाई मदन लाल शराब का आदी है और रात को खाना खाते समय मदन लाल ने पिता दिलबाग सिंह के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी झगड़े के दौरान मदन लाल काफी गुस्से में आ गया और घर में एक किनारे पर पड़ी ईंट पिता के सिर पर मार दी।
विज्ञापन
पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जब उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दिलबाग सिंह के तीन बेटे हैं। सभी अविवाहित हैं। पुलिस ने मदन लाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन