फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   son killed her mother

मां को दी ऐसी मौत कि कलेजा कांप जाए

Sat, 28 Jun 2014 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Sat, 28 Jun 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
son killed her mother

मामूली बात पर शुरू हुई तकरार पर एक बेटे ने अपनी मां को ऐसी दर्दनाक मौत दी कि कलेजा कांप जाए। बेरहम बेटे ने सो रही मां की गंडासा मारकर हत्या कर दी। वारदात पंजाब के बरनाला शहर के बाजवा पत्ती मुहल्ला में हुई। थाना सिटी के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

गंड़ासे से मां की गर्दन और सिर पर वार किया

son killed her mother

थाना सिटी के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि गगनप्रीत सिंह ने बीती रात करीब ढाई बजे सो रही अपनी मां भूपिंदर कौर को गंडासा मारकर उसे मौत का घाट उतार दिया।

पुत्र ने गंड़ासे से मां की गर्दन और सिर पर वार कर दिया। भूपिंदर कौर की मौका पर ही मौत हो गई। प्राथमिक जांच से पता लगा है कि आरोपी गगनप्रीत का गत रात्रि अपनी माता से किसी बात को लेकर तकरार हुआ था। इस कारण गगनप्रीत ने अपनी मां भूपिंदर कौर के प्रति गुस्सा मन में रखा। जब उसकी मां घर में सो रही थी तो रात करीब 3.00 बजे गंड़ासा लेकर अपनी मां की गर्दन और सिर पर मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बेटा गिरफ्तार, गंडासा बरामद

son killed her mother
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी गगनप्रीत को गिरफ्तार कर उसका गंड़ासा भी कब्जे में ले लिया। एक वर्ष पहले आरोपी गगनप्रीत के पिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी और उसी दिन से गगनप्रीत मानसिक परेशान रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed