{"_id":"594571bd4f1c1b6a128b4818","slug":"some-people-try-to-kidnap-two-sisters-in-sector-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टिवा से जा रही 2 बहनों के साथ छेड़छाड़, अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्टिवा से जा रही 2 बहनों के साथ छेड़छाड़, अगवा करने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नंबर की एक्सयूवी कार में सवार तीन युवकों ने शनिवार देर शाम पॉश सेक्टर-10 स्थित आर्ट कॉलेज के सामने 2 सगी बहनों से पहले छेड़खानी की, फिर कार में अगवा करने की कोशिश की। लेकिन युवतियों ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत 100 नंबर पर फोन कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने भाग रहे कार सवारों को एंटी स्नैचिंग प्वाइंट पर नाके के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिले के प्रभजोत, अनमोल और चंडीगढ़ के सेक्टर-37 निवासी सुखबीर के रूप में हुई है। सेक्टर-3 थाना प्रभारी पूनम दिलावरी बताया कि बलटाना निवासी दोनों बहनें एक्टिवा से जा रही थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की एक्सयूवी सवार 3 लड़के उनका पीछा करने लगे।
सेक्टर-10 स्थित ऑर्ट कॉलेज के सामने कार में सवार एक युवक दोनों बहनों पर अश्लील फब्तियां करने लगा। विरोध करने पर कार सवार युवकों ने गाड़ी रोक दोनों बहनों को कार में खींचने लगा। इसी बीच एक्टिवा ड्राइव कर रही बहन ने पुलिस को कॉल कर वारदात की सूचना दे दी। इसके बाद सभी आरोपी गाड़ी लेकर भागे लेकिन आगे लगे नाके पर नंबर नोट होने के कारण पुलिस गिरफ्त में आ गए।
विज्ञापन
तीनों आरोपियों पर गंभीर धाराएं
सेक्टर-3 थाना प्रभारी पूनम दिलावरी ने बताया कि पीड़ित बहनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ और अगवा करने की कोशिश की धारा दर्ज की गई हैं। आरोपियों को रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इनमें से दो आरोपी फिरोजपुर से कार लेकर यहां आए थे।
नाइट चेकिंग, गाड़ी से शराब बरामद
सेक्टर-3 थाना प्रभारी पूनम दिलावरी ने अपनी टीम सहित डिस्क के आसपास एरिया में चेकिंग की। इस दौरान एक गाड़ी के अंदर अवैध शराब, हुक्का सामग्री बरामद कर जब्त किया। पुलिस मामले की कार्रवाई में लगी थी।