'इतना मैं कुछ करती, लुटेरियों ने उतार लिया सोने का कड़ा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महिलाओं ने महिला को कार में बिठाया। अचानक वे उसके साथ मारपीट करने लगी। इतना महिला कुछ करती, उन्होंने सोने का कड़ा उतार लिया। मामला मनीमाजरा का है और यह घटना हुई एफसीआई की रिटायर्ड की मैनेजर के साथ।
बस स्टैंड पर खड़ी इस रिटायर्ड मैनेजर को दो महिलाओं ने पहले बातों में लगाकर कार में बिठाया। फिर उसके हाथ मारपीट की और उसके हाथ से जबरन सोने का कड़ा उतार लिया। फिर उन्होंने कार वापस मोड़कर उसे फिर बस स्टैंड के थोड़ा पीछे उतार दिया।
वीना ने बताया कि जब दोबारा उसने बस स्टैंड पर आकर देखा तो उसके हाथ से करीब 15 ग्राम सोने का कड़ा गायब था। सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी जसवीर सिंह और एएसपी परमिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और वीना की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की।
लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया था
शनिवार दोपहर एक बजे मॉडर्न कांप्लेक्स के मकान नंबर 5269 की वीना (62) मोहाली दो फेस जाने के लिए हाउसिंग बोर्ड स्थित लोकल बस स्टैंड पर खड़ी थी।
दो महिलाएं और उसी बस स्टैंड पर थी। उन्होंने पहले वीना को बातों में लगाया। फिर कहा कि उन्होंने भी मोहाली ही जाना है। उन्हें लेने कार आ रही है। वह भी उनके साथ ही चले।
उसके बाद एक कार आई, जिसमें वह उन दोनों महिलाओं के साथ पीछे की सीट पर बैठ गई। बस स्टैंड से चलने के बाद वे लोग कार लेकर मौली जागरां की तरफ जाने लगे। उसने विरोध जताया तो महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की।